सिगरेट की लत के लिए मां को दोषी मानते हैं मेल

पढें : मेल गिब्सन की पत्नी ने मांगा तलाक
वेबसाइट 'हॉलीवुड डॉट कॉम' के मुताबिक गिब्सन कहते हैं, "यह एक नारकीय आदत है जिसे छोड़ना बहुत मुश्किल है। आपकी तंत्रिकाएं इस आदत से जुड़ जाती हैं। जब मैं मेरी मां के गर्भ में था तब वह धूम्रपान करती थीं औऱ जब मैं नौ वर्ष का था तब मैंने पहली बार धूम्रपान किया था।" वह कहते हैं कि आज 45 साल बाद मैं जब भी कोई कलात्मक निर्णय लेता हूं तो मुझे सिगरेट के सहारे की जरूरत होती है। गिब्सन स्वीकार करते हैं कि उनके लिए धूम्रपान छोड़ना एक नए स्वास्थ्य संबंधी इलाज की तरह है।


Click it and Unblock the Notifications











