मेल गिब्सन की पत्नी ने मांगा तलाक

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गिब्सन ने अपने प्रवक्ता के हवाले से जारी बयान में इसकी पुष्टि की है।
53 वर्षीय गिब्सन ने कहा, "हमने अपनी शादी और अलगाव के दौरान हमने हमेशा गोपनीयता और अपने परिवार की एकजुटता बनाए रखने की कोशिश की और हम ऐसा करते रहेंगे।"
रॉबिन ने पिछले सप्ताह दायर तलाक की याचिका में तलाक की वजह दूर नहीं हो सकने वाले मतभेद बताए हैं। उनके सात बच्चे हैं जिनमें से महज एक ही बच्चा नाबालिग है।
टीएमजे डॉट कॉम के अनुसार उन दोनों शादी से पहले कोई करार नहीं किया था इसलिए तलाक के बाद संपत्ति बराबर बांटी जाएगी। नाबालिग बच्चे 10 वर्षीय टॉम को अपने पास रखने की मांग की है।


Click it and Unblock the Notifications











