मारिया कैरी को गद्दाफी के लिए गाने का अफसोस

बेयॉन्स नोल्स ने गद्दाफी के शो में मिली राशि दान की
कैरी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 40 साल से लीबिया पर शासन कर रहे और अब अपने खिलाफ क्रांति का सामना कर रहे गद्दाफी के परिवार को लिए एक प्रस्तुति दी थी। उन्होंने वादा किया है कि वह भविष्य में किसी भी हस्ती के लिए प्रस्तुति देने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी रखने की सावधानी बरतेंगी।
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक कैरी कहती हैं, "मैं नादान थी और नहीं जानती थी कि मैंने किसके लिए प्रस्तुति देने की सहमति दी है। जब मुझे एहसास हुआ कि मैंने गद्दाफी के परिवार के लिए प्रस्तुति दी है तो मैं बहुत परेशान हुई थी और मुझे अफसोस हुआ था।''


Click it and Unblock the Notifications











