बेयॉन्स नोल्स ने गद्दाफी के शो में मिली राशि दान की

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बेयोन्से के प्रचारक की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है, "नववर्ष 2009 की पूर्व संध्या पर बेयोन्से ने निक्की बीच सेंट बार्ट्स में गद्दाफी की एक निजी पार्टी में प्रस्तुति दी थी। उन्होंने इस प्रस्तुति के लिए मिला सारा पैसा एक साल पहले ही हैती में भूकम्प राहत कार्यो के लिए दान कर दिया था।"
प्रचारक के मुताबिक जब बेयोन्से को पता चला कि उन्हें जिस कार्यक्रम में प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था वह गद्दाफी के परिवार से सम्बंधित था तो उन्होंने तुरंत वह राशि सहायतार्थ दान कर दी। इससे कुछ दिन पहले ही कनाडाई पॉप गायिका नेली फर्टाडो ने घोषणा की थी कि वह गद्दाफी के लिए कई साल पहले दिए कार्यक्रम में मिली राशि दान करने की योजना बना रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











