पति को मायूस नहीं देख सकतीं जेलो!

By Neha Nautiyal

लंदन। हॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री जेनीफर लोपेज अपने गायक पति मार्क एंथनी को मायूस नहीं करना चाहती हैं। जेलो नहीं चाहती हैं कि एंथनी उन्हें किसी और की बाहों में देखें। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर हुआ क्या है?

दरअसल जेलो आजकल अपनी एक नई फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्हें इस फिल्म 'द बैक-अप प्लान' के सेट्स पर अंतरंग दृश्यों की शूटिंग करनी थी। जेलो नहीं चाहती थी कि उन्हें किसी और के साथ अंतरंग दृश्यों में देखकर एंथनी मायूस हो जाएं इसलिए उन्होंने इस शूट के दौरान एंथोनी का फिल्म के सेट पर आने पर प्रतिबंध लगा दिया।

पढ़ें: जेनिफर स्टेज पर फिसलीं

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक इस फिल्म में लोपेज एक ऐसी महिला का किरदार कर रही हैं जो गर्भवती होने के लिए बेताब होती है। लोपेज कहती हैं कि वह अपने पति को मायूस नहीं करना चाहती थीं। वह कहती हैं कि वह खुद अंतरंग दृश्य देने में असहज महसूस करती हैं और समझ सकती हैं कि एंथनी ऐसे में कैसा महसूस करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X