जेनिफर स्टेज पर फिसलीं
हॉलीवुड की जानी-मानी पॉप गायिका जेनिफर लोपेज एक प्रदर्शन के दौरान स्टेज पर फिसल गयीं। जेनिफर अमेरिकन म्यूजिक एवार्ड्स के स्टेज पर प्रदर्शन कर रहीं थीं। फिसलने से जेनिफर की पीठ में मोच आ गयी है।
जेनिफर इस शो में एक रिंग में बने घेरे के अन्दर डाँस कर रहीं थीं। उनके साथ डान्सर्स का समूह भी नृत्य कर रहा था। शो के दौरान एक स्टेप में जेनिफर अन्य कलाकारों द्वारा बनाए गये पिरैमिड पर चढ़ीं पर उतरते वक्त वह फिसल गयीं। वह पीठ के बल फिसलीं इसलिए उनकी पीठ पर मोच आ गयी।
लोपेज ने इसके बाद भी परफार्मेंस बंद नहीं किया। परर्फार्मेंस पूरा देने के बाद ही जेनिफर स्टेज से उतरीं।


Click it and Unblock the Notifications











