किराया देने के पैसे भी नहीं हैं लोहान के पास!
लिंडसे को नवंबर 29, 2012 को मैनहेटन के एक नाइटक्लब में एक फ्लोरिडा महिला के साथ बद्तमीजी करने को लेकर पुलिस ने अरेस्ट किया था। उसके बाद लोहान पर पुलिस से झूठ बोलने और ऑफीसर को बुरा भला कहने के साथ ही बुरी तरह से ड्राइविंग करने का आरोप लगा। उस वक्त लिंडसे संता मोनिका की सड़कों पर ड्राइविंग कर रही थीं। पुलिस को पता चला कि लिंडसे लोहान ने उनसे झूठ बोला है कि जब एक्सिडेंट हुआ तब उनकी असिस्टेंट कार ड्राइव कर रही थी।
इतनी सारी कानूनी मुश्लिकलों में फंसी लिंडसे लोहान ने फैसला किया कि वो अपनी मां डायना के साथ लॉग आईलैंड में रहेंगी। लेकिन अभी तक उन्हें वहां जाने का वक्त नहीं मिल पाया है। उनके दोस्त ने उनकी मुसीबत को देखते हुए उन्हें एक आलीशान अपार्टमेंट दिया है। जहां पर वो जब तक चाहें तब तक रह सकती हैं। लेकिन हैरानी की बात ये है कि लिंडसे इस अपार्टमेंट का किराया भी नहीं दे रही हैं। अब लिंडसे के पास पैसे नहीं हैं या फिर उनका दोस्त नहीं चाहता वो पैसे दें ये सोचने वाली बात है।


Click it and Unblock the Notifications












