लोहान की सजा कम करवाने की कोशिश

चोर हैं लिंडसे लोहान!
कैलीफोर्निया के कैमोफी एंड कम्पनी स्टोर ने लोहान पर हार चुराने का आरोप लगाया था। वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक वकील शॉन चैपमैन होली ने जज कीथ शैवाट्र्ज से पूछा है कि यदि लोहान दोषी पाई जाती हैं तो वह उनकी सजा कितनी कम कर सकते हैं।
वैसे 24 वर्षीय लोहान ने इस चोरी से इंकार किया है और कहा है कि स्टोर ने उनसे हार का प्रचार करवाने के एवज में उन्हें उधार पर इसे दिया था। अब लोहान को तय करना है कि वह इस जुर्म को कुबूल करती हैं या खुद को निर्दोष बता मामले में होने वाली सुनवाई का सामना करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











