लिंडसे लोहान पर चलेगा चोरी का मुकदमा

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक पहले लोहान को सोमवार को आरोपी बनाया जाना था। कैलीफोर्निया के विंसी के एक स्टोर मालिक ने लोहान पर पिछले महीने उनकी दुकान से 2,500 डॉलर कीमत का एक हार चुराने का आरोप लगाया था। पिछले सप्ताह अधिकारी लोहान के घर पर छापेमारी की तैयारी कर रहे थे लेकिन उन्होंने इससे पहले ही लिंडसे लोहान ने चुराया हुआ हार पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
चौबीस वर्षीय लोहान पर इन दिनों मद्यपान कर वाहन चलाने के चलते परिवीक्षा अवधि के तहत नजर रखी जा रही है। इस मामले में यदि जज ऐसा मानते हैं कि लोहान ने हार लेकर परिवीक्षा अवधि का उल्लंघन किया है तो उन्हें 180 दिन की जेल की सजा हो सकती है। वैसे लोहान का कहना है कि उन्होंने स्टोर मालिक की सहमति से यह हार उधार लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











