लिंडसे लोहान पिता की सगाई से नाखुश

पढ़ें - लिंडसे को अकेला नहीं छोड़ेंगे उनके पिता !
हाल ही में 23 वर्षीय अभिनेत्री और गायिका लिंडसे लोहान के पिता ने 27 वर्षीय कैटी मेजर से सगाई की है। अब केटी और माइकल लोहान दोनों जल्द ही शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। लिंडसे के पिता की उम्र 49 वर्ष है और कैटी की इस साल के अंत में न्यूयार्क के ओइका कैसल मे उनसे विवाह करने की योजना है।
वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक लिंडसे ने पिता की सगाई की इस खबर के प्रति घृणा जाहिर करते हुए कहा है कि उन्हें इस तरह की सूचना की जरूरत नहीं है। जाहिर है ना तो बेटी बाप के रवैयों से खुश है और ना ही बाप को बेटी की लाइफस्टाइल पसंद हैं। उल्लेखनीय है कि लिंडसे के सामंथा के साथ समलैंगिक संबंध थे जो उनके पिता को बिल्कुल नागवार गुजरते थे।


Click it and Unblock the Notifications