लिंडसे को अकेला नहीं छोड़ेंगे उनके पिता !

By Jaya Nigam

Lindsay Lohan
हॉलीवुड अभिनेत्री लिंडसे लोहान और उनके पिता के संबंध कभी सामान्य नहीं दिखते। लोहान और उनके पिता का लगभग 36 का आंकड़ा दिखाई देता है। लोहान के पिता हर बार उनकी निजी जिंदगी में हस्तक्षेप करते दिखाई देते हैं। कभी मदद करने बहाने तो कभी अपनी बेटी की सुरक्षा के बहाने हर बार वह मीडिया में छा जाने वाली हरकतें करते दिखते हैं।

उनका हालिया बयान आया है कि वह अब अपनी बेटी को मदद करेंगे। सुनने में आया है कि लोहान इन दिनों मादक पदार्थो की लत और रिश्ते टूटने को लेकर गर्दिश में है। वेबसाइट 'आईएमडीबी डॉट कॉम' ने लिंडसे के पिता माइकल लोहान के हवाले से बताया, "लिंडसे की परेशानी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में पता करने के लिए लिंडसे के करीबी लोगों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा हूं। लिंडसे के वकील और हमारे वकील इस बारे में मिलने के लिए सोच रहे हैं।"

अब वह सही में अगर अपनी बेटी मदद करना चाहते हैं तो उन्हे मीडिया में बार-बार ये प्रचार करने की क्या जरूरत है। ये बात गले नहीं उतरती। उनकी इस तरह की बयानबाजी ये जाहिर करती है कि वह अपनी सेलेब्रिटी बेटी के बहाने मुफ्त की लोकप्रियता लूटते रहना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X