बड़ा खुलासा: साल 2009 में कंगाल हो गयी थीं गागा

पॉप स्टार लेडी गागा और उनसे जुड़े विवादों का तो जैसे चोली-दामन का साथ है। अगर विवाद नहीं होते तो गागा अपने बारे में ऐसे खुलासे कर देती हैं जिसकी वजह से वह देश ही विदेश में भी हेडलाइन बन जाती है।

ताजा खबर भी गागा के एक चौंकाने वाले खुलासे से ही जुड़ी हुई है। वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक, अपने आगामी ईपीआईएक्स मूल वृत्तचित्र 'हू द एफ--के इज आर्थर फोगल?' की एक क्ल्पि में 27 वर्षीया गागा ने खुलासा किया कि वर्ष 2009 में मोंस्टर बॉल दौरे के दौरान वह दिवालिया थीं। "मेरे पास बैंक में मेरे नाम से तीस लाख डॉलर थे और मैंने यह सब पैसा अपनी मंच प्रस्तुति पर उड़ा दिया।"

Did You Know: लेडी गागा को न्यूड होने में काफी मजा आता है

उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि मैं घर गई और अपने पिता के साथ थी और उन्होंने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता..तुम रेडियो पर छाई हो। हर कोई तुम्हारे बारे में बात कर रहा है और तुम..।"

लेकिन बाद में गागा ने कहा कि मुझे अपनी गलती का एहसास हुआ और मैंने अपने आप को संभालने की कोशिश की और धीरे-धीरे मेरे हालात ठीक हो गये। गौरतलब है कि 'हू द एफ--के आर्थर फोगल?' का प्रीमियर 19 मार्च को ईपीआईएक्स पर होगा।

लेडी गागा की बेतूकी हरकत, गर्दन पर गुदवाया डरावना टैटू

पिछले साल नंवबर में गागा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया था कि वह गांजा पीती थीं। 'द जेड100 मॉर्निग शो' के एक साक्षात्कार में गागा ने उनकी गांजा लेने की लत के बारे में बताया था। गागा ने कहा था, "मुझे इसकी लत हो गई थी और यह चिंता का मुकाबला करने से जुड़ गई। यह आत्म-ध्यान का एक तरीका है। मैं एक दिन में 15-20 तंबाकूरहित गांजा सिगरेट पी रही थी।"

Did You Know: लेडी गागा को न्यूड होने में काफी मजा आता है। एक दिन लेडी गागा अपने एक गीत की रिकॉर्डिंग के लिये स्‍टूडियो पहुंचीं और अचानक उनके मन में न्‍यूड होने का आईडिया आ गया। और उन्‍होंने टीम से कहा कि वो बिना कपड़े पहने गाने की रिकॉर्डिंग करेंगी। गागा का कहना है कि घर में जब वो नग्‍न अवस्‍था में कोई गाना गाती हैं तो उनकी आवाज़ और अधिक अच्‍छी और मधुर हो जाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X