लेडी गागा की बेतूकी हरकत, गर्दन पर गुदवाया डरावना टैटू
बेहतरीन आवाज और सेक्सी बॉडी की मल्लिका लेडी गागा ने ब्राजील दौरे के दौरान एक तस्वीर ट्विटर पर है जिसमें एक विशेष प्रकार का टैटू दिखाया गया है। कहा जा रहा है इस टैटू का डिजाइन कैदियों के टैटू की तरह किया गया है। 27 वर्षीया गागा अपनी हाल ही की रियो डी जनेरियो की यात्रा के दौरान ब्राजीलियाई टैटू कलाकार डेलियल टसी से मिली और अपनी गर्दन के ऊपरी भाग में 'रियो' शब्द लिखवाया।
वेबसाइट 'कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक, ट्विटर पर भेजी गई एक तस्वीर में गागा का यह टैटू दिखा। गागा ने अपनी गर्दन के ऊपर के थोड़े से बालों की हजामत बनवाकर वहां अपने प्रशंसक द्वारा डिजाइन किया हुआ टैटू बनवाया है।कोपाकबाना में अपना किंग सेवे टैटू पार्लर चलाने वाले डेनियल ने बताया, "गागा मेरे पास आई और कहा वह ऐसा टैटू बनवाना चाहती हैं जो जेल के जैसा कुछ नुकीला, भूरा और थोड़ा डरावना लगे।" उन्होंने बताया, "वह 'रियो' लिखवाना चाहती थी क्योंकि यह उनके एक प्रशंसक ने उनके लिए डिजाइन किया जबकि 'आई' का मतलब क्राइस्ट है।"
लगता है कि लेडी गागा को इस तरह की ऊंटपटांग चीजों से कुछ ज्यादा ही लगाव है। उन्हें न्यूड होने में काफी मजा आता है, पिछले दिनों वह अपनी इसी बेतूकी हरकत की वजह से खासी चर्चित थीं। खबर आयी थी कि लेडी गागा अपने एक गीत की रिकॉर्डिंग के लिये स्टूडियो पहुंचीं और अचानक उनके मन में न्यूड होने का आईडिया आ गया। और उन्होंने टीम से कहा कि वो बिना कपड़े पहने गाने की रिकॉर्डिंग करेंगी। गागा का कहना है कि घर में जब वो नग्न अवस्था में कोई गाना गाती हैं तो उनकी आवाज़ और अधिक अच्छी और मधुर हो जाती है।


Click it and Unblock the Notifications












