..................... Lady Gaga to play herself in 'The Secret Service' - Hindi Filmibeat

'द सीक्रेट सर्विस' में अतिथि भूमिका निभाएंगी गागा

मशहूर पॉप गायिका लेडी गागा फिल्म 'द सीक्रेट सर्विस' में अतिथि भूमिका निभाएंगी। गागा ने ब्रिटिश निर्देशक मैथ्यु वॉन को शूटिंग के लिए एक दिन का समय दिया है।

वेबसाइट 'द सन डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से बताया, "गागा ने फिल्म में अपने दृश्य की शूटिंग के लिए अगले साल की शुरुआत में एक दिन का समय देने का वादा किया है। उन्हें ब्रिटेन से बेहद प्यार है और इसलिए उन्हें मनाने में ज्यादा समय नहीं लगा।"

वॉन ने गागा के अलावा डेविड बेकहम, एडीले, टेलर स्वीफ्ट और एल्टन जॉन जैसी हस्तियों को भी अतिथि भूमिका के लिए लिया है।

वैसे इन दिनो लेडी गागा का सितारा बुलंदी पर है।पॉप गायिका लेडी गागा ने फोर्ब्स पत्रिका द्वारा जारी की गई साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 30 हस्तियों की सूची में शीर्ष स्थान पाया है। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक 27 वर्षीय गागा ने जून 2012 से जून 2013 के बीच आठ करोड़ डॉलर की कमाई की है। गागा ने कमाई के मामले में गायक जस्टिन बीबर और गायिका स्वीफ्ट टेलर को भी पीछे छोड़ दिया है।

जिसकी वजह से ही गागा की मांग काफी बढ़ गयी है और उन्होंने फिल्में करने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X