Pics: लेडी गागा संग 24 घंटे गुजारने के कितने पैसे देंगे आप?
हॉलीवुड सेलिब्रटी अपने शो और फिल्मों के प्रमोशन के दौरान हर बार बॉलीवुड को पीछे छोड देते हैं। उनके अजब तरीके हमेशा हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सेलिब्रिटीज को अपनी फिल्मों के प्रमोशन के लिए कुछ नया करने की सोच में डाल देते हैं। इस बार कुछ ऐसा ही किया है हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा ने। लेडी गागा ने अपने 2013 में होने वाले एक कॉन्सर्ट की रिहर्सल्स और बैक स्टेज अपने वक्त को अपने एक फैन और एक मेहमान के साथ गुजारने की बात कही है। लेकिन लेडी गागा के साथ वक्त गुजारने के लिए आपको बोली लगानी होगी। जिसकी बोली सबसे ज्यादा होगी उसे मिलेगा मौका लेडी गागा संग वक्त गुजारने का।
खबर के मुताबिग लेडी गागा अपने 'बॉर्न दिस वे' टूर के दौरान चैरिटी के लिए अपने 24 घंटे नीलाम करेंगी। इस नीलामी के दौरान सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले के साथ लेडी गागा अपने 24 घंटे बिताएंगी। विजेता लेडी गागा के साथ रहकर देख सकेगा कि अपने कॉन्सर्ट से पहले लेडी गागा कितनी तैयारी करती है। साथ ही बैक स्टेज वो उनके साथ तस्वीरें भी खिंचा पाएगा। उसे कॉन्सर्ट के एक दिन पहले शाम को बैंड रिहर्सल्स और अलग अलग डिपार्टमेंट्स में जाने का मौका भी मिलेगा।
ये कॉनसर्ट 2013 में होने वाला है। लेडी गागा के 24 घंटों की इस नीलामी से मिलने वाली रकम सिनाई मेडिकल जेनिटिक इंस्टीट्यूट को दी जाएगी। जो की जेनिटिक बीमारियों का इलाज और उनपर रिसर्च करता है। तो अब लेडी गागा संग अगर आप भी 24 घंटे गुजारना चाहते हैं तो शुरु हो जाइये बोली लगाने के लिए। फिल्हाल हम दिखाते हैं आपको लेडी गागा की कुछ तस्वीरें जिन्हें देख शायद आप भी इनसे मिलने के लिए बेताब हो जाएं।


Click it and Unblock the Notifications











