पैसा बोलता है! बेटी के लिए किम कर्दाशियां खरीद रही हैं Island
टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दाशियां आजकल सूर्खियां पर सूर्खियां बटोर रही हैं। कभी मैगजीन कवरपेज को लेकर, तो कभी बिग बॉस में एंट्री की खबर से। लेकिन इस बार मामला टीवी, फिल्म या मैगजीन से नहीं , बल्कि उनकी बेटी से जुड़ा है।
खबर है कि किम किर्दाशियां ऑस्ट्रेलिया में एक द्वीप खरीदेंगी और उस पर अपनी लाडली बेटी नॉर्थ के लिए एक थीम पार्क बनवाएंगी। वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, 34 वर्षीया किम 50 लाख डॉलर में ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वीन्सलैंड का टर्टल द्वीप खरीदना चाह रही हैं।
किम को उम्मीद है कि वह इस द्वीप पर अपनी 16 माह की बेटी के लिए एक निजी मनोरंजन पार्क बनवाएंगी।
गौरतलब है कि, किम हमेशा खबरों में बनी रहती हैं, लेकिन इस बार का मामला बड़ा दिलचस्प लग रहा है। या यूं भी कह सकते हैं कि पैसा बोलता है। वर्ना सिर्फ पार्क बनवाने के लिए एक द्वीप खरीदना काफी अजीब बात है।


Click it and Unblock the Notifications












