Ohhh..किम ने किया इंडिया टूर कैंसिल, नहीं दिखेंगी बिग बॉस में
बिग बॉस में किम कर्दाशियां की एंट्री की खबरों ने सूर्खियां बांधना शुरू ही किया था कि यह खबर सामने आ गयी। टेलीविजन रियलिटी स्टार किम कर्दशियां का इंडिया टूर, वीजा संबंधी दिक्कतों की वजह से रद्द हो गया।
एक सूत्र ने कहा इस बारे में खबर देते हुए कहा कि,'बदकिस्मती से वीजा संबंधी कुछ दिक्कतों की वजह से किम भारत नहीं आ पाएंगी।' हालांकि, भारत यात्रा कैंसल होने की मुख्य वजह का खुलासा नहीं किया गया है।
सूत्र ने कहा, 'मुख्य वजह का पता नहीं चला है, लेकिन हम सभी बस इतना जानते हैं कि वीजा से जुड़ी कोई परेशानी है।' 34 वर्षीया किम को अपने नए परफ्यूम फ्लेयर फटेल का प्रचार करने के लिए भारत आना था। वह अपने परफ्यूम के प्रचार के लिए विश्व दौरे पर हैं।
वहीं, बिग बॉस में भी उनकी एंट्री होनी थी। जिसके लिए उन्हें पांच करोड़ की भारी -भड़कम राशि दी जानी थी। यहां तक की बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन ने भी किम को बिग बॉस से जुड़ी काफी सलाह दे डाली थी। लेकिन अब उनका आना कैंसिल हो गया है। लिहाजा, दर्शक उन्हें बिग बॉस के इस सीजन में नहीं देख पाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications












