ऑस्कर में 'द न्यू टेनेंट्स' से पिछड़ी 'कवि'

पढें : 'द हर्ट लॉकर' की ऑस्कर में बड़ी जीत
सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म की श्रेणी में 19 मिनट की फिल्म 'कवि' को 'द न्यू टेनेंट्स' ने पछाड़ दिया। उल्लेखनीय है कि फिल्म 'कवि' एक ऐसे लड़के की कहानी है जो क्रिकेट खेलना चाहता है और स्कूल में पढ़ाई करना चाहता है लेकिन उसे मजबूरन ईंट भट्टे में काम करना पड़ता है।
पढें : 'अवतार' को सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट के लिए ऑस्कर
फिल्मकार रोरी रॉस विलियम्स और एलिनोर बुर्केट की फिल्म 'म्यूजिक बाई प्रुडेंस' को सर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र फिल्म चुना गया। निकोलस स्कैमरकिन की फिल्म 'लोगोरामा' को सर्वश्रेष्ठ लघु एनिमेटेड फिल्म का पुरस्कार दिया गया।
'द सीक्रेट इन देयर आईज" सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म
अर्जेटीना की फिल्म 'द सीक्रेट इन देयर आईज" ने 82वें ऑस्कर पुरस्कारों में विदेशी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है। यह फिल्म एक सेवानिवृत्त फौजदारी वकील बेंजामिन एस्पोजिटो पर आधारित है। एस्पोजिटो बलात्कार व हत्या के 25 साल पुराने एक मामले पर एक उपन्यास लिखने की योजना बनाता है। जुआन जोस कैम्पैनीला ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।


Click it and Unblock the Notifications











