JODI ALERT: कैटरीना कैफ और जैकी चैन करेंगे कुंग फू योगा
[बॉलीवुड समाचार] कैटरीना कैफ और जैकी चैन अब कुंगफू योगा करेंगे। ये है उस फिल्म का नाम जिसके लिए कैटरीना कैफ ने अपने ज़्यादातर बॉलीवुड प्रोजेक्ट छोड़ दिए थे। अब कटरीना कैफ जैकी चैन के साथ इस चाईनीज़ फिल्म में नज़र आएंगी। हालांकि सूत्रों की मानें तो फिल्म इंडो-चाईना प्रोजेक्ट है और दोनों भाषाओं में बनेगी।
कैटरीना कैफ के लिए यह पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट है और वो फिल्म में कुछ एक्शन सीन करते भी दिखेंगी। कैटरीना कैफ फिल्म में एक भारतीय प्रोफेसर का किरदार निभा रही हैं। वहीं जैकी चैन फिल्म में एक चीनी पुरातत्तवविद (आर्कियोलॉजिस्ट) बने हैं जो कैटरीना के साथ मिलकर एक खोज पर निकलता है।
[GUESS:ब्रैड पिट, शाहरूख खान में क्या है कॉमन...HINT: फैन]
इस फिल्म में ही आमिर खान भी काम करने वाले थे लेकिन डेट्स की वजह से वो कमिटमेंट नहीं कर पाए। अब देखते हैं कि जैकी चैन और कैटरीना कैफ मिलकर फिल्म में क्या कमाल दिखाते हैं।
[हॉलीवुड में ऐश्वर्या से भी ज़्यादा है प्रियंका चोपड़ा का प्राइज़!]


Click it and Unblock the Notifications
