खरीददारी की शौकीन हैं जेनिफर

वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक हडसन कहती हैं, 'यह बहुत बुरा है। मैंने इतनी ज्यादा खरीददारी की है कि अब अलमारियों में या किसी अन्य दराज में कपड़े रखने की जगह नहीं बची है और मुझे उन्हें बिस्तर पर रखना पड़ता है।'
नताली को बेटे की ख्वाहिश
हडसन ने अपने मंगेतर डेविड ऑरटुंगा की अलमारी में भी अपने कपड़े रखे हैं। वह कहती हैं कि डेविड की अलमारी में उनके कपड़ों के लिए बहुत थोड़ी जगह है, पूरी अलमारी उन्होंने अपने कपड़ों से ही भर दी है।
वह कहती हैं कि अब उन्हें एहसास हुआ है कि उनके साथ कोई गम्भीर परेशानी है। अब हडसन के सहायक और उनका परिवार भी कहने लगा है कि उन्हें खरीददारी सम्बंधी कोई गम्भीर समस्या है।


Click it and Unblock the Notifications











