नताली को बेटे की ख्वाहिश

वेबसाइट 'कांटेक्टम्युजिक डॉट काम' के मुताबिक सूत्रों ने बताया, "नताली और बेन्जामिन ने परिवार के कुछ सदस्यों और नजदीकी मित्रों को बताया है कि वह एक बेटे की उम्मीद कर रहे हैं। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। पिता बनने का वह बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
सूत्रों के मुताबिक बेटे का नाम सुनते ही नताली के चेहरे पर खुशी के भाव छा जाते हैं। हॉलीवुड की 29 वर्षीया अभिनेत्री ने हाल ही में स्वीकार किया था कि गर्भवती के पहले तीन महीने बड़े आराम से गुजरे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











