दो बेटों की मां ब्रिटनी को अब चाहिए बेटी
मोस्ट डिमांडिंग सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स ने एक दिली इच्छा जाहिर की है कि वह एक बेटी की मां बनना चाहती हैं। यह बात डेली मिरर के मुताबिक ब्रिटनी ने 'आई एम नॉट ए गर्ल'एलबम के प्रमोशन के दौरान कही।
ब्रिटनी स्पीयर्स को पूर्व शादी से से दो बेटे सीन और जाएदेन हैं। जबकि अभी ब्रिटनी स्पीयर्स डेविड लुकाडो के साथ रिलेशनशिप में हैं। ब्रिटनी् स्पीयर्स ने कहा कि मैं एक बच्ची चाहती हूं।' मेरी दिली इच्छा है कि मैं भी एक बेटी की मां बनूं।
मालूम हो कि पॉप म्यूजिक की सनसनी ब्रिटनी स्पीयर्स के करोड़ो दीवाने हैं इसलिए ब्रिटनी स्पीयर्स सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला सिंगर है। फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक साल 2012 की सबसे अधिक कमाई करने वाली महिला संगीतज्ञ ब्रिटनी स्पीयर्स है। आपको बता दें कि जिस तरह ब्रिटनी स्पीयर्स के गानों के लोग दीवाने हैं उसी तरह उनकी काया को भी लोग काफी पसंद करते हैं।
पिछले साल लोगों को उस समय बड़ा शॉक लगा था जिस समय ब्रिटनी स्पीयर्स ने ऐलान किया था कि वो शादी करने जा रही है। वैसे ब्रिटनी का जीवन हमेशा से रंगीला ही रहा है।ब्रिटनी पहले भी दो बार शादी कर चुकी हैं। उन्होंने पहला विवाह 55 घंटों के लिए अपने बचपन के दोस्त जैसन अलेंक्जेंडर और दो वर्ष के लिए डांसर केविन फेडरलीन से किया था।


Click it and Unblock the Notifications












