..................... Katrina Beats Pop Star Shakira | कैटरीना, पॉप स्टार शकीरा को हरा बनी नंबर वन - Hindi Filmibeat

कैटरीना, पॉप स्टार शकीरा को हरा बनी नंबर वन

Katrina Kaif
बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ की अदाओं के दीवाने सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में फैले हुए हैं। इनके फैन्स के कारण ही आज कैटरीना पूरी दुनिया में मोबाइल पर विडियो सर्च में नंबर वन सेलिब्रिटी बन गयी हैं। वीयूक्लिप नाम की मोबाइल विडियो सर्विस ने इंटरनैशनल लेवल पर मोबाइल विडियो सर्च का एक डेटा तैयार किया है।

इस डेटा के मुताबिक, सितंबर के महिने में लोगों ने सबसे ज्यादा कैटरीना का विडियो सर्च किया। इसके बाद बारी आती है पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स की जो कैटरीना के चलते दूसरे नंबर पर रही।

इस लिस्ट में भारत से टॉप 10 की रैंक तक कई और सेलिब्रिटी भी हैं। इनमें चौथे नंबर पर करीना कपूर और छठवे नंबर पर सोनाक्षी सिन्हा भी शामिल हैं।

इनके अलावा, लिंजी लोहान, बियोंसे और शकीरा जैसी इंटरनैशनल स्टार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। अगर सिर्फ इंडिया की बात की जाए तो मोबाइल विडियो पर सबसे ज्यादा सचिन तेंदुलकर को खोजा जाता है।

अजय देवगन ने 'रास्कल्स' में कंगना के बिकनी शूट के दौरान जितने भी जोक्स बोले हैं वो भी क्लिप में सबसे ज्यादा देखें जाते हैं। इसके बाद फिल्म 'डर्टी पिक्चर' के बारे में विद्या बालन के वीडियो सबसे ज्यादा देखे गए। राखी सावंत के शादी के प्रस्ताव पर बाबा रामदेव का जवाब भी टॉप 5 विडियो में हैं शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X