हॉट शकीरा के चाहने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार, ओह माई गॉड
हॉट शकीरा के चाहने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार
दस करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली शकीरा ने इस खास मौके पर अपने प्रशंसकों के लिए फेसबुक पेज पर एक वीडियो भी जारी किया है और अपने चाहने वालों को धन्यवाद कहा है।
शकीरा ने फेसबुक पर लिखा है, "मैं इस मुकाम पर पहुंच कर बेहद खुश हूं क्योंकि यह पूरी तरह से अपने दुनिया भर के प्रशंसको से जुड़ने के बारे में है।" शकीरा का मानना है कि सोशल मीडिया खासकर फेसबुक ने उनके या दूसरे कलाकारों तथा प्रशंसकों के बीच एक सेतू का काम किया है।
उन्होंने सोशल साइट्स की सराहना करते हुए कहा, "हम एक संवाद स्थापित करने में सफल रहे हैं जहां कलाकार और प्रशंसक एक दूसरे के विचार, उनकी उपलब्धि आदि को साझा कर सकते हैं। तस्वीर और वीडियो आदि के जरिए हम एक-दसरे की जिंदगी के अनमोल पलों को भी साझा करने में कामयाब हुए हैं।"
गौरतलब है कि शकीरा अक्सर सोशल साइट्स का इस्तेमाल अपने प्रशंसकों को धन्यवाद देने और उनके साथ संवाद के लिए करती रहती हैं। मालूम हो कि शकीरा इस समय स्पेन की टीम के डिफेंडर जेरार्ड पीक से डेटिंग कर रही हैं।
22 जनवरी 2013 को हॉट-हॉट वाका-वाका गर्ल शकीरा ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया
22 जनवरी 2013 को हॉट-हॉट वाका-वाका गर्ल शकीरा ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया था। हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा ने पहले ही कह रखा है कि उनका बेटा अपनी मम्मी की तरह नहीं बल्कि अपने पापा स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जेरार्ड पिक्यू की तरह स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना का सदस्य होगा।
<center><iframe width="100%" height="360" src="//www.youtube.com/embed/0aJvt80AU-8?feature=player_embedded" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>


Click it and Unblock the Notifications












