मम्मी बनकर काफी खुश हैं हॉट शकीरा
हॉलीवुड की हॉट लेकिन नई-नवेली मॉम काफी खुश हैं उनका कहना है कि मातृत्व एक बढ़िया सुख है जिसका आनंद वो जी-भर के उठा रही हैं।शकीरा ने एक वेवसाइट से बात करते हुए अपनी यह सुखद अनुभूति लोगों के साथ बांटी है। शकीरा का कहना है कि मातृत्व से बढ़कर दुनिया का कोई आनंद नहीं है। इस सुख की बराबरी और तुलना किसी से नहीं हो सकती है।
आपको बता दें कि 22 जनवरी हॉट-हॉट वाका-वाका गर्ल शकीरा ने अपनी पहली संतान को जन्म दिया था तब से वह छुट्टी पर हैं। हॉलीवुड की हॉट वेब शकीरा ने पहले ही कह रखा है कि उनका बेटा अपनी मम्मी की तरह नहीं बल्कि अपने पापा स्पेनिश फुटबाल खिलाड़ी जेरार्ड पिक्यू की तरह स्पेन के फुटबाल क्लब बार्सिलोना का सदस्य होगा। इस बात की पुष्टि पिक्यू ने की भी की थी।शकीरा स्पेन के मशहूर फ़ुटबॉल खिलाड़ी 25 वर्षीय जेरार्ड पीके के साथ रिलेशनशिप में हैं और अब वह उनके बच्चे की मां बन गयी हैं। शकीरा पिछले काफी लंबे समय से सार्वजनिक रूप से देखी नहीं गयी हैं वो पूरी तरह अपना और अपने बच्चे का ख्याल रख रही हैं और मातृत्व सुख का आंनद उठा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications












