किसने उड़ायी है हॉलीवुड हसीना एंजेलिना के रातों की नींद?
ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए एंजलिना जोली ने ब्रेस्ट निकलवाये
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के अनुसार, एंजेलिना ने कहा, "मेरे ख्याल से मैं हर मां की तरह इस बात से डरती हूं कि उनके साथ कुछ हो जाएगा। हम एक नए होटल के कमरे में हैं और मैं सो नहीं सकी क्योंकि मुझे फ्रिक थी कि सीढ़ियों के साथ लगी रेलिंग बहुत छोटी है। उनकी रात अपने बच्चों की सुरक्षा की फिक्र में कटती है क्योंकि वह उन्हें खोने का गम नहीं सह सकतीं।"
हर मां की तरह जोली भी अपने बच्चों से बेइंतहा मोहब्बत करती हैं।उन्होंने कहा, "यकीनन मैं जिससे प्यार करती हूं, उसके साथ कुछ भी होने का डर मेरा सबसे बड़ा डर है।"
अभिनेत्री ने हाल में कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक ऐसे शख्स को ढूंढ पाएंगी जिससे वह प्यार करेंगी और उसके साथ परिवार आगे बढ़ाएंगी क्योंकि वह इसे कल्पना मानती थीं।एंजेलिना ने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे बच्चे होंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे प्यार होगा और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे मेरा हमसफर मिलेगा। एंजेलिना अपने प्रेमी ब्रैड पिट के साथ काफी खुश हैं, बहुत जल्द उनके बच्चे उनकी शादी करवाना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












