अरुण-हर्ले को एक दूसरे से कुछ नहीं 'लेना-देना'
भारतीय उद्योगपति अरुण नायर और ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले दोनों ही एक दूसरे से तलाक लेने पर सहमत हो गए है। जहां एक ओर हर्ले ने ट्विटर पर अपने अलगाव की खबर सार्वजनिक कर जल्द तलाक पाने का पहला स्टेप लिया, वहीं दूसरी ओर अरुण नायर भी अब हर्ले से जल्द से जल्द मुक्त होने के लिए अपने वकीलों के संपर्क में हैं। दोनों ही चाहते हैं कि बगैर किसी बखेड़े के दोनों एक-दूसरे की जिंदगी से अलविदा कह दें।
पढ़ें - हर्ले ने कहा 'अरुण नायर से अलग हो चुकी हूं'
हर्ले इस समय शेन वार्न के प्यार में पूरी तरह गिरफ्तार हैं, इससे पहले हर्ले ब्रिटिश अभिनेता ह्यूग ग्रांट की विवाहिता रह चुकी हैं। उनकी ये शादी लगभग 13 साल चली। उन्होने ग्रांट से 1987 में शादी की थी, दोनों का साल 2000 में अलगाव हो गया। इसके बाद हर्ले का बेटा दामियान पैदा हुआ, उसके पिता को लेकर काफी विवाद था लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि उसके पिता ग्रांट नहीं बल्कि दूसरा व्यक्ति है। हर्ले और नायर की दोस्ती की शुरुआत साल 2002 के आस-पास हुई और पांच साल के अफेयर के बाद दोनों ने धूम-धाम से विवाह रचा लिया था। नायर भी हर्ले से शादी से पहले तलाकशुदा थे, उनकी पहली पत्नी इटैलियन मॉडल थी।
नायर और हर्ले तलाक के बाद एक-दूसरे से संपत्ति और पैसे की कोई चाह नहीं रखते। इससे पहले अनुमान था कि हर्ले से तलाक लेने के बाद नायर को काफी पैसा और प्रॉपर्टी मिल सकती है क्योंकि हर्ले भी खासी अमीर हैं। लेकिन नायर ने साफ संकेत दिए हैं कि उन्हे हर्ले की संपत्ति और पैसे नहीं चाहिए बस उन्हे जल्द से जल्द तलाक चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications











