शेन वॉर्न के प्यार में पड़ी हर्ले ने अरुण नायर को सराहा
ब्रिटिश अभिनेत्री एलिजाबेथ हर्ले और भारतीय उद्योगपति अरुण नायर ने साल 2007 में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। लेकिन महज तीन सालों में ही यह शादी टूट चुकी है और एलिजाबेथ हर्ले ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर इस अलगाव की खबर को सार्वजनिक भी कर दिया है। हर्ले ने अपने अलगाव की खबर तब सार्वजनिक रूप से स्वीकारी जब एक ब्रिटिश टेबलॉयड ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी शेन वॉर्न के साथ उनकी अंतरंग तस्वीरें और साथ-साथ रात बिताने की खबर प्रकाशित कीं।
पढ़ें - ट्विटर पर छाए और कारनामे
इसके बाद सोमवार को शेन वॉर्न ने सार्वजनक रूप से बयान जारी किया कि वह अपनी पत्नी से पूरी तरह से अलग हो चुके हैं। शेन वॉर्न का अपनी पत्नी से पहले ही तलाक हो चुका है लेकिन उसके बावजूद भी चूंकि दोनों एक ही घर में साथ-साथ रहते हैं इसलिए दोनों के बीच रोमांस की खबरें भी हमेशा आती रहती हैं। इस लिए शेन वॉर्न को अपने रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में कुल कर बयान देना पड़ा। अब हर्ले ने ट्विटर पर टिप्पणी की हैं कि वह लगभग तीन महीने पहले ही अपने पति अरुण नायर से अलग हो चुकी हैं और इस बात की जानकारी उनके करीबी रिश्तेदारों और मित्रों सभी को है।
हर्ले ने शेन के साथ अपने संबंधों के लिए अरुण के व्यवहार को या किसी शिकायत को आधार नहीं बनाया है। बल्कि इसके उलट हर्ले ने ट्विटर पर नायर की तारीफ करते हुए लिखा है कि उनके 8 साल के बेटे दामियान के लिए वह अब तक सबसे बेहतर बाप साबित हुए हैं और शायद हमेशा रहेंगे। उन्होने अपने अलगाव का कारण 'प्राइवेट रीजन्स' कहते हुए छिपा लिया। हर्ले और शेन वॉर्न की दोस्ती ट्विटर पर परवान चढ़ी।
हर्ले और नायर के तलाक से हर्ले के बजाय नायर को फायदा होने की ज्यादा संभावना है। क्योंकि ये बात सर्वविदित है कि हर्ले, नायर से अधिक अमीर हैं। इसके अलावा दोनों ने शादी से पहले किसी समझौते पर भी साइन नहीं किया है। इसलिए नायर को इस अलगाव के बाद हर्ले को कुछ कीमत चुकानी पड़े इसकी संभावना काफी कम है। हर्ले की इंग्लैंड में काफी प्रॉपर्टी है।


Click it and Unblock the Notifications











