बहादुर है एंजेलिना तभी तो निकलवाया ब्रेस्ट
आजकल चारों ओर चर्चा हुस्न की मल्लिका एंजेलिना जोली के साहस की हैं जिन्होंने अपने बच्चों को एक भयानक दुख से बचाने के लिए अपनी सुंदरता को खत्म कर दिया। जी हां बला की खूबसूरत एंजेलिना ने ब्रेस्ट कैंसर से बचने के लिए अपने दोनों ब्रेस्ट को निकलवा दिया है।
तो वहीं अब खबर यह भी है कि वो अपनी ओवरी भी ऑपरेट करवाने वाली हैं क्योंकि उनकी ब्रेस्ट में बीआरसीए-1 जीन प्रवेश कर चुका था जो कि ओवरी पर भी अटैक कर सकता है इसलिए एंजेलिना ने पिछले तीन महीने में एक कड़ा फैसला लेकर अपनी बॉडी से अपने ब्रेस्ट को हटवा दिया और अब ओवरी को भी निकलवाने वाली हैं।
एंजेलिना जॉली ने कहा कि उन्होंने कैंसर के चलते मात्र 56 साल की अवस्था में अपनी पूज्यनीय मां को खोया है। इसलिए वह इस दर्द को बखूबी समझती है। एंजेलिना जॉली की इन बातों ने यह बातें साबित करने के लिए काफी है कि वो केवल महान अदाकारा ही नहीं हैं बल्कि एक बहुत प्यारी मां भी और एक हिम्मती महिला भी।
एंजेलिना जॉली की तारीफ करते हुए फिल्मकार मधुर भंडारकर ने कहा है कि हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली दुनियाभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं।भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, "मैं एंजेलिना के जज्बे और साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने स्तन कैंसर से लड़ने के लिए जो कदम उठाया वह दुनियाभर की महिलाओं के लिए प्रेरणा है।"
तो वहीं 'पीपुल डॉट कॉम' के अनुसार, एंजेलिना जोली के लिवइन पार्टनर पिट ने कहा, "एंजेलिना ने मेरे सामने ही यह निश्चय किया। मेरे अनुसार अपने सभी फैसलों की तरह उनका यह फैसला भी बेहद साहसिक है। मैं एंजेलिना की अच्छी देखभाल के लिए उसका इलाज करने वाले चिकित्सकों और उनके दल का शुक्रगुजार हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












