...हालीवुड में बिपाशा का ये हाल तो होना ही था!
[हॉलीवुड] बिपाशा बसु को बॉलीवुड में तो कोई पूछ नहीं रहा ऐसे में अगर हम आपको बताएं कि बिपाशा का हॉलीवुड डेब्यू हो गया है तो आपको लगेगा कि हम टल्ली होकर कुछ भी बोल रहे हैं। पर कैसे यकीन दिलाएं कि बिपाशा का सच में हॉलीवुड डेब्यू हुआ है। अब उन्होंने जो भी सोचा हो पर फिल्म का क्या हुआ ये सुनना ज़्यादा दिलचस्प है।
दरअसल बिपाशा बसु का 'द लवर्स' नाम की एक फिल्म से हॉलीवुड डेब्यू हुआ है। फिल्म यूएस के कुछ थिएटर में रिलीज हुई और तब से बिपाशा के हिस्से केवल आलोचना ही आ रही है। फिल्म के निर्देशक को तो क्रिटिक्स फिल्म स्कूल जाने की भी सलाह दी जा रही है।
ALSO READ:दोनों को ही पसंद हैं 'जिस्म', इसलिए दे पाए हॉट सीन
गौरतरलब है कि चार साल पहले जब बिपाशा बसु ने फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो यह चर्चा जोरों पर थी कि फिल्म के को-स्टार जोश हॉर्टनेट और बिपाशा बसु का रिश्ता अच्छे दोस्तों से आगे का है। लेकिन अब ये तो एक पैटर्न सा लगने लगा है डीनो - जॉन - हरमन - करन!
OMG: हॉलीवुड में ऐश्वर्या से भी ज़्यादा है प्रियंका चोपड़ा का प्राइज़!


Click it and Unblock the Notifications












