हिमालय की ठंडी पहाड़ियों से गोवा के समुद्र तक साथ-साथ हैं करण-बिपाशा
बिपाशा बसु और करण सिंह के बीच क्या चल रहा है ये तो सबको दिख रहा है पर दोनों ने ही कह दिया है कि वो दोनों जस्ट फ्रेंड्स हैं। दिल बहलाने को ग़ालिब ये खयाल अच्छा है लेकिन तस्वीरों में इनकी खुशी है कि छुपाए नहीं छुपती। वहूीं अपनी फिल्म अलोन के फ्लॉप हो जाने के बाद दोनों साथ साथ एक लंबी हॉलीडे ट्रिप पर निकले हुए हैं।
हालांकि अलोन की रिलीज़ के पहले भी दोनों ने न्यू ईयर का वेलकम साथ ही किया था लेकिन बीते साल की बातें वहीं छोड़ देते हैं। फिलहाल कुछ दिन पहले दोनों हिमालय की बर्फीला पहाड़ियों पर चिल कर रहे थे वहीं अब करण का बर्थ डे मनाने गोआ के समुद्र तट पर पहुंच गए हैं।
वैसे दोनों की लव लाइफ का इतिहास देखा जाए तो इन्हें जस्ट फ्रेंड्स कहना ही ठीक रहेगा क्योंकि जब तक ये किसी के साथ इस स्टेटस पर रहते हैं तभी तक वो रिश्ता चलता है। बिपाशा और करण की लव लाइफ को ध्यान में रखते हुए हमें लगता है कि वो एक दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।ठ


Click it and Unblock the Notifications











