बड़ा खुलासा: पामेला की तरह केटी प्राइस का भी हुआ था बचपन में यौन-शोषण
केटी ने अपने अतीत का खुलासा करते हुए बताया कि वह जब सात साल की थीं तो एक अजनबी ने उनका यौन शोषण किया। वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, केटी ने यह खुलासा इंटरनेट रेडियो स्टेशन 'फ्यूबर' पर अपने साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान किया।
उन्होंने बताया, "मैं एक पार्क में एक झाड़ी में थी। उस वक्त मैं सात साल की थी। मेरी मां एक आइसक्रीम खरीद रही थीं। मैं अभी भी उस आदमी का हुलिया याद कर सकती हूं। मुझे नहीं पता वह कितने साल का था, क्योंकि मेरे लिए वह एक उम्रदराज आदमी था। आप ऐसी वारदातों को कभी नहीं भूलते। हालांकि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और उनका अधोवस्त्र अपने साथ ले गई, लेकिन उनके साथ गलत करने वाला कभी नहीं पकड़ा गया।
मालूम हो कि केटी की तरह अभी हाल ही में हॉलीवुड सुंदरी पामेला ने भी एक बयान में कहा था कि वो बचपन में यौन शोषण की शिकार हो चुकी हैं। उनका यौन शोषण एक बार नहीं बल्कि दो बार हुआ है।
पामेला ने ऐनिमल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन, द पामेला एंडरसन फाउंडेशन के लॉन्चिंग फंक्शन पर लोगों से कहा कि जब वो 12 साल की हो गयीं तो उनके दोस्त के बड़े भाई ने उनका गैंगरेप किया था। जिस लड़के ने उनका रेप किया था उसकी उम्र 25 साल थी। कुत्तों के लिए पामेला ने उतार दिये सारे कपड़े उसके कुछ समय बाद उनके एक्स प्रेमी ने अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया था।


Click it and Unblock the Notifications












