हॉलीवुड की सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली अभिनेत्री हैं एंजेलिना
हॉलीवुड की सेक्सी बेब एंजेलिना जोली की शौहरत में एक और पन्ना जुड़ गया है औऱ वो है हॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाली अभिनेत्री का खिताब। आपको जानकर हैरत होगी कि एंजेलिना जॉली साल 2013 की सबसे ज्यादा कमासुत अभिनेत्री के तमगे से नवाजा गया है।
वेबसाइट 'ईऑनलाइन डॉट कॉम' के मुताबिक एंजेलिना जोली ने साल 2013 में 3 करोड़ 30 लाख डॉलर कमाये हैं।
पिछले साल ब्रेस्ट बॉयोप्सी के कारण चर्चा में रहीं एंजेलिना जोली को वूमेंस मीडिया सेंटर ने सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री बताया है।
बहादुर है एंजेलिना तभी तो निकलवाया ब्रेस्ट
कमासुत अभिनेत्रियों की लिस्ट में दूसरा नंबर जेनिफर लॉरेंस ( 2 करोड़ 60 लाख डॉलर) का है तो तीसरा नंबर क्रिस्टिन स्टीवर्ट (2 करोड़ 15 लाख डॉलर) का है तो वहीं जेनिफर एनिस्टर चौथे (2 करोड़ डॉलर) और एम्मा स्टोन (1 करोड़ 60 लाख डॉलर) पांचवें स्थान पर रहीं।
तो वहीं अभिनेताओं में रॉबर्ट डाउनी जूनियर 7 करोड़ 50 लाख डॉलर के साथ शीर्ष स्थान पर रहे। उनके बाद छेनिंग टैटम (6 करोड़), ह्यूग जैकमैन (5 करोड़ 50 लाख डॉलर) और मार्क वालबर्ग (5 करोड़ 10 लाख डॉलर) को स्थान दिया गया।


Click it and Unblock the Notifications












