ऑस्कर से चूके रहमान

ऑस्कर 2011: कौन जीता, कौन हारा
रहमान को फिल्म '127 आवर्स' के गीत 'इफ आई राइज' के लिए डिडो और रोलो आर्मस्ट्रांग के साथ मौलिक गीत की श्रेणी में नामित किया गया था। रहमान इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ मौलिक संगीत श्रेणी में भी नामांकित थे। मगर हॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार ट्रेन्ट रेजमोर और एटीकस रॉस को 'द सोशल नेटवर्क' में बेहतरीन संगीत देने के लिए इस श्रेणी का ऑस्कर झटक लिया।
इससे पहले रहमान गोल्डन ग्लोब पुरस्कार और ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (बाफ्टा) पुरस्कार पाने से भी चूक गए थे। लास एंजेलिस के कोडेक थियेटर में 83वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह रविवार की शाम को आयोजित किया गया।


Click it and Unblock the Notifications











