ऑस्कर पुरस्कार 2011 जीतने वालों की सूची
फिल्म जगत के सबसे बड़े पुरस्कार वार्षिक एकेडमी अवार्ड 2011 यानी ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा लॉस एंजेलिस के कोडेक थियेटर में रविवार की शाम को की गई। 83वें ऑस्कर समारोह में 'द किंग्स स्पीच' और 'इंसेप्शन' फिल्मों की धूम रही। इन दोनों फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों में चार पुरस्कार जीते। जबकि 'द सोशल नेटवर्क' तीन पुरस्कार जीतकर ऑस्कर पुरस्कारों की दौड़ में दूसरे नम्बर पर रही।
सबसे पहले बात करते हैं टॉम हूपर की पिल्म 'द किंग्स स्पीच' की। इस फिल्म ने चार विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार जीते। इस फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वेश्रेष्ठ अभिनेता (कोलिन फर्थ), सर्वश्रेष्ठ निर्देशक (टॉम हूपर) और सर्वेश्रेष्ठ मौलिक स्क्रीनप्ले (डेनिड सीडलर) के अवार्ड अपने नाम किए। लियोनार्डो दिकैप्रियो की फिल्म इंसेप्शन ने भी विभिन्न श्रेणियों में चार पुरस्कार खाते में डाले। इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड मिक्सिंग, सर्वश्रेष्ठ साउन्ड एडिटिंग और सर्वश्रेष्ठ विजुअल इफेक्ट्स के लिए मिला।
83वें ऑस्कर पुरस्कार जीतने वालों की सूची
सर्वश्रेष्ठ फिल्म- द किंग्स स्पीच
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- कोलिन फर्थ (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री- नताली पोर्टमैन (ब्लैक स्वान)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता- क्रिस्टियन बेल (द फाइटर)
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री- मेलिसा लियो (द फाइटर)
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक- टॉम हूपर (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म- इन ए बेटर वर्ल्ड (डेनमार्क)
रुपांतरित स्क्रीनप्ले- आरोन सोरकिन (द सोशल नेटवर्क)
मौलिक स्क्रीनप्ले- डेविड सीडलर (द किंग्स स्पीच)
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म- टॉय स्टोरी 3
सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन- एलिस इन वंडरलेंड
सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- इंसेप्शन
सर्वश्रेष्ठ कॉस्ट्यूम डिजायन- एलिस इन वंडरलैंड
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (फीचर)- इनसाइड जॉब
सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री (शार्ट)- स्ट्रेंजर्स नो मोर
सर्वश्रेष्ठ मेकअप- द वोल्फमैन
सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शार्ट फिल्म- द लॉस्ट थिंग


Click it and Unblock the Notifications











