सोनाक्षी ने अक्षय के कहने पर खरीदी कबड्डी टीम!
इसलिए अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय को सोनाक्षी से दूर रहने को कहा था। क्योंकि वो अपने पति की दिलफेंक तबियत से वाकिफ हैं। खैर दोनों की रीयल टाइम कैमेस्ट्री लगता है कि काफी अच्छी है तभी तो अक्षय कुमार के बाद सोनाक्षी सिन्हा भी अब विश्व कबड्डी लीग टीम की सह मालकिन बन गई हैं।
कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार को अपना आइडियल मानने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने इतना बड़ा कदम अक्षय कुमार से इंप्रेश और शायद कहने पर किया है वरना कबड्डी जैसे खेलों में सोनाक्षी की रूचि होना काफी अचरज भरी बात है। मालूम हो कि हिंदी फिल्म जगत से अक्षय कुमार और हनी सिंह भी डब्ल्यूकेएल से जुड़ चुके हैं। सोनाक्षी पहली बार किसी खेल कार्यक्रम से जुड़ी हैं।
गौरतलब है कि बुधवार को सोनाक्षी सिन्हा ने ब्रिटेन के हेयरे समूह के साथ 'युनाइटेड सिंघ्स' टीम को खरीद लिया। कबड्डी लीग से जुड़ने के बाद सोनाक्षी ने कहा, "विश्व कबड्डी लीग का हिस्सा बनकर मैं बेहद उत्साहित हूं।" डब्ल्यूकेएल नौ अगस्त से लंदन में शुरू हो रहा है। माना जा रहा है कि सोनाक्षी टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए कई मैचों में खिलाड़ियों के साथ खुद दौरे पर जाएंगी।
खैर सोनाक्षी चाहे जो भी कहा हो लेकिन इतना गॉसिपों का बाजार गर्म है। लोगों का कहना है सोनाक्षी के इस कदम ने वाकई में उनके और अक्षय की नजदीकियों को उजागर कर दिया है ऐसे में अगर अक्षय की वाइफ ट्विंकल को दिक्कत होती है तो वो लाजिमी है। मालूम हो कि सोनाक्षी-अक्षय ने साथ में अभी तक चार फिल्मों मे साथ काम किया है। उनकी हालिया रिलीज मूवी हॉलीडे ने शानदार सौ करोड़ का बिजनेस किया है।


Click it and Unblock the Notifications
