अक्षय-सोनाक्षी की गिटपिट से बीवी ट्विंकल के कान खड़े

एक बार फिर से कहीं बॉलीवुड में एक और बसा-बसाया घर ना टूट जाये.. इसलिए अभी से ही आगाह होने को कह दिया गया है। खबर है कि अक्षय कुमार की पत्नी ट्विकंल खन्ना इन दिनों काफी भयभीत चल रही हैं, वजह हैं सोनाक्षी सिन्हा। जिनके साथ अक्षय की ऑनस्क्रीन कमेस्ट्री तो आप लोग देख ही रहे हैं। हालिया रिलीज मूवी हॉलीडे की सफलता मे दोनों की कमेस्ट्री-बॉयोलोजी और बेहतर साबित कर दिया है।

लेकिन खबर आ रही है कि अक्षय और सोनाक्षी की दोस्ती ट्विंकल को रास नहीं आ रही है इसलिए सुनने में आया है कि बीवी ट्विंकल ने पति अक्षय को फरमान जारी किया है कि वो सोनाक्षी से दूरी बनाये रखे और हो सके तो सोनाक्षी संग फिल्में करना भी बंद कर दें।

मालूम हो कि सोनाक्षी-अक्षय ने अब तक चार बॉलीवुड फिल्मों और एक एड फिल्म में साथ काम किया है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद भी कर लिया है इसलिए प्रोड्यूसर दोनों को लगातार साथ में साइन भी कर रहे हैं।

वैसा यह कोई पहला मौका नहीं है जब अक्षय को बीवी की ओर से इस तरह तुगलकी फरमान मिला है। ट्विंकल अपने पति की आशिक मिजाजी से अच्छी तरह से वाकिफ हैं इसलिए ही उन्होंने इससे पहले अक्षय को प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ के साथ भी काम करने रोका था क्योंकि दोनों के साथ भी अक्षय काफी फ्रेंडली और क्लोज हो रहे थे।

कैटरीना के साथ तो अक्षय ने लगातार नौ फिल्में की और नौ ही फिल्में सफल रहीं। देखते हैं कि अक्षय मियां के ऊपर अपनी बेगम ट्विंकल की बातों का कितना असर होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X