सोनाक्षी के दिल में सलमान के लिए हमेशा रहेगा स्पेशल कोना..
सोनाक्षी ने कहा कि इंसान के लिए हर पहली चीज काफी मायने रखती है इसलिए मेरे लिए सलमान खान, जो कि मेरे पहले कोस्टार हैं, काफी महत्व रखते हैं। उनकी वजह से ही मैं फिल्मों में हूं इसलिए अगर आज भी वो मुझे किसी भी फिल्म में काम करने के लिए बोले तो मैं बिना कोई सवाल पूछे हां कर दूंगी।
मालूम हो कि पिछले काफी दिनों से मीडिया में खबर थी कि सोनाक्षी और सलमान खान में कुछ अनबन चल रही है क्योंकि सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म किक में सोनाक्षी की जगह जैकलीन को ले लिया है, जिस पर हंसते हुए सोनाक्षी ने कहा कि मीडिया वाले कुछ भी कह देते हैं, यह सारी बातें बेबुनियाद और बकवास है।
इससे पहले भी सोनाक्षी ने कहा था कि अगर मीडिया को ऐसा लगता है कि सलमान उनसे नाराज हैं तो ये बात उन्हें जाकर सलमान खान से पूछनी चाहिए ना कि सोनाक्षी सिन्हा से।सोनाक्षी ने यह भी कहा था कि अरबाज ने उन्हें फिल्म का ऑफर दिया था लेकिन डेट्स की वजह से वो नहीं कर पाईं। इसमें नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।
वैसे सोनाक्षी ने कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस जरूर है कि वह किक नहीं कर पायीं लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि वह आगे जरूर सलमान संग काम करेंगी। सोनाक्षी ने कहा कि सलमान हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं और हमेशा ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications
