सिब्बल बोले रुक जाओ आमिर

By Jaya Nigam

Kapil Sibbal, Aamir Khan
आमिर खान की मार्केट वैल्यू में 3 ईडियट्स के बाद बेतहाशा इजाफा हुआ है। उनके दिमाग का लोहा अब सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरा देश मान रहा है। इसका ताजा प्रमाण तब मिला जब अभिनेता आमिर खान को मानव संसाधन मंत्री कपिल सिब्बल ने इस्तीफा देने से रोका। आमिर खान ने कॉपीराइट विवाद को मसलों को सुलझाने के लिए हालिया बनी कमेटी से इस्तीफा देने की बात कही थी। मशहूर बॉलीवुड लेखक जावेद अख्तर से कॉपीराइट कानून पर छिड़े विवाद के बाद आमिर ने यह निर्णय लिया था।

पढ़ें : कॉपीराइट मसले पर उलझे आमिर-जावेद

लेकिन इस मसले को खुद संज्ञान में लेते हुए मंत्री जी ने आमिर से अपील की है कि उन्हे इस तरह का कोई कदम नहीं उठाना चाहिए। साथ ही कमेटी से दिए गए इस्तीफे को उन्हे वापस ले लेना चाहिए। सिब्बल की इस अपील में वह अकेले नहीं हैं बल्कि खुद जावेद अख्तर ने भी एक पत्र लिख कर सिब्बल से अपील की है कि वह आमिर को जाने से रोकें। सिब्बल के इस फैसले में कमेटी के अन्य सदस्य भी उनसे सहमत हैं।

शायद पिता के निधन से शोकग्रस्त आमिर इन सब पचड़ों में कुछ दिन नहीं पड़ना चाहते हैं। तभी तो अब तक उनका कोई भी बयान इस बाबत नहीं आया है। किसी भी मसले पर अपनी राय तुरंत देने वाले आमिर इस मसले पर खामोश हैं। खैर इस प्रकरण से ये तो जाहिर है कि आमिर के जादू में जनता से ले कर नेता तक सभी डूबे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X