दो महीने तन्हा कैसे रहेंगे विराट इसलिए किया अनुष्का का दीदार
बॉलीवुड और क्रिकेट के नये कनेक्शन लव विराट-अनुष्का एक बार फिर से चर्चा में हैं। आईपीएल में बैंगलोर टीम की बैंड बजने के बाद विराट मियां वैसे भी इन दिनों काफी खाली हैं तो ऐसे में लाजिमी है कि वो अपना वक्त जरूर अपनी लेडीलव के साथ ही बिताना चाहेंगे? इसलिए ही विराट, अनुष्का से मिलने मुंबई चले गये। वो भी तब जब अनुष्का पूरे दो महीनों के लिए बार्सिलोना जा रही है।
जी हां जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो के शूट के लिए अनुष्का दो महीनों के लिए बार्सिलोना जा रही हैं ऐसे में विराट का उनसे मिलने जाना जरूरी ही था क्योंकि इतना लंबा वक्त दोनों एक-दूसरे से दूर रहेंगे।
हालांकि दोनों ही अपने रिश्तों को लेकर कुछ बोलते नहीं हैं और ना ही कबूलने को तैयार है कि वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं लेकिन विराट का अनुष्का से बार-बार यं मिलने जाना, कभी श्रीलंका तो कभी जोधपुर अचानक उनसे मिलने के लिए प्रकट हो जाना यह सब दोनों के नजदीक होने की ओर इशारा करता है। लेकिन ना जाने क्यों फिर दोनों एक-दूसरे के बारे में मीडिया से झूठ बोल रहे हैं।
मालूम हो कि विराट-अनुष्का दोनों हे़ड एंड शोल्डर विज्ञापन के दौरान ही करीब आये थे और तब से ही दोनों के बीच के रोमांस की खबरें आ रही हैं। देखते हैं इन खबरों पर विराट-अनुष्का कब मोहर लगाते हैं?


Click it and Unblock the Notifications
