विराट-अनुष्का के अफसाने बहुत लेकिन शायद प्यार अब हुआ है..
विराट कोहली इन दिनों भारतीय क्रिकेट का सबसे चमकता सितारा है जिसकी मार से मैंदान पर अच्छे -अच्छे गेंदबाजों की बैंड बज जाती हैं तो वहीं क्रिकेट से बाहर प्यार की पिच पर एक से एक सेक्सी हसीनाएं उनके दीदार के लिए पलक बिछायें बैठी हुई हैं। आज विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम से सबसे हॉट बैचलर प्लेयर हैं।
जिनके बारे में इन दिनों खबरें फैली हुई हैं कि वो इस समय उत्तराखंड की हॉट बाला अनुष्का शर्मा के प्यार में गिरफ्तार हो गये हैं। दोनों को लेकर गॉसिप का बाजार बेहद गर्म है लेकिन दोनों ही इस मसले पर शांत हैं।
दोनों ही की मुलाकात एक शैंपू एड के दौरान हुई लेकिन एड के बाद दोनों में दोस्ती हुई और बात शायद आज शादी तक पहुंच गयी है। फिल्मी पंडितों की बात माने तो विराट अक्सर अनुष्का के घर देखे जाते हैं। तो वहीं अनुष्का शर्मा भी विराट को लेकर काफी उत्सुक दिखती हैं। अक्सर जब लोग उनसे विराट के बारे मे पूछते हैं तो उनके गाल बुरी तरह से लाल हो जाते हैं।
अब इन बातों में कितनी सच्चाई है इस बारे में तो पता वक्त आने पर चल ही जायेगा लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली का नाम किसी लड़की से जुड़ा है।
इससे पहले भी विराट का नाम दो कमसिन बालाओं से जुड़ चुका है तो वहीं अनुष्का शर्मा को अगर विराट से सही में प्यार हुआ है तो आपको बता दें कि विराट, अनुष्का की लाईफ के तीसरे मर्दे होंगे।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications