सोनाक्षी के साथ पूनम एड में क्यों आ रही हैं?

इन दिनों यह खबर जोरों पर है कि सोनाक्षी सिन्हा एक विज्ञापन में अपनी मां और जानी-मानी अभिनेत्री पूनम सिन्हा के साथ नजर आने वाली है। यह विज्ञापन है एफएमसीजी कंपनी डाबर इंडिया 'फेम' ब्रांड का, जिसके ब्लीच का विज्ञापन सोनाक्षी करती हैं लेकिन इसी कंपनी के नये विज्ञापन में वो अपनी मां पूनम सिन्हा के साथ नजर आने वाली हैं। इस एड में सोनाक्षी अपनी मां पूनम को ब्लीच के फायदे बताती नजर आयेंगी।

लेकिन फिल्मी गलियारों में बातें कुछ और हो रही हैं खबर है कि सोनाक्षी की मां पूनम ने यह एड इसलिए साइन किया है क्योंकि वो जता देना चाहती हैं कि उनमें और सोनाक्षी में कोई अंतर नहीं हैं और सोनाक्षी उनकी ही बेटी हैं। क्योंकि जब से सोनाक्षी ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा है तब से ही कहा जा रहा है कि सोनाक्षी पूनम-शत्रुघन की नहीं बल्कि रीना-शत्रुघन की बेटी है। जिसका खंडन खुद पूनम सिन्हा ने एक प्रेस वार्ता करके किया था लेकिन फिर भी लोग बातें करने से चूकते नहीं हैं और बार-बार पूनम को अपनी सफाई पेश करनी पड़ती है।

लोग इस तरह की बातें करने पर इसलिए भी मजबूर हैं क्योंकि सोनाक्षी का रूप-रंग सब कुछ रीना रॉय से मिलता है ना कि पूनम से। और बीते जमाने में रीना और शत्रुघन के बीच में काफी नजदीकियां थीं लेकिन कुछ कारणवश यह नजदीकियां किसी रिश्ते में नहीं बदल पायीं। खैर देखते हैं ब्लीच के एड में सोनाक्षी-पूनम क्या कमाल करते हैं, लोग मां-बेटी को पसंद करते हैं भी कि नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X