Exclusive: शक्ल ही नहीं सोनाक्षी की सोच भी रीना जैसी...

इन दिनों फिल्म सन ऑफ सरदार की चर्चा चारों ओर है। फिल्म की अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं। अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान सोनाक्षी ने कहा कि आप दुनिया में सबको एक साथ खुश नहीं कर सकते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप कोशिश करना छोड़ दें। खैर सोनाक्षी तो अपनी बात कहकर चलती बनीं लेकिन सोनाक्षी की इस बात ने किसी ने किसी को किसी की याद दिला दी।

बैंगलोर के रहने वाले 54 साल के धीरज कुमार ने वनइंडिया से कहा कि आज से करीब 31 साल पहले जब फिल्म नसीब रिलीज हुई थी तो फिल्म की अभिनेत्री रीना रॉय ने इसी तरह की बात किसी फिल्मी मैंगजिन के साक्षात्कार में कही थी। आज मुझे सोनाक्षी की बात सुनकर एकदम से रीना राय याद आ गयी। अगर मैं यह कहूं कि शक्ल ही नहीं सोनाक्षी की सोच भी रीना राय जैसी है तो गलत ना होगा।

Sonakshi Sinha looks like Reena Roy said Audience

गौरतलब है जब से बॉलीवुड में सोनाक्षी सिन्हा ने कदम रखा है तब से ही सोनाक्षी को लोग रीना रॉय की परछाई कहते हैं। लोगों को सोनाक्षी की काया बीते जमाने की खूबसूरत हिरोइन रीना रॉय की याद दिलाती हैं यहां तक उनकी बॉडी लैंग्वेज भी बहुत कुछ रीना रॉय जैसी है। इसलिए लोग दबी जुबां में यह तक कहते हैं कि शायद सोनाक्षी रीना-शत्रुघन की बेटी हैं। इसके पीछे एक बहुत बड़ा कारण यह है कि बीते जमाने में बॉक्स ऑफिस पर रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा की जोड़ी सबसे हॉट थी। दोनों ने कालीचरण,विश्वनाथ और नसीब जैसी मेगा हिट फिल्में दी हैं।

यही नहीं रीना रॉय और शत्रुघन सिन्हा का करीब सात साल तक तगड़ा अफेयर भी था। रीना रॉय की वजह से कहा जाता था कि शत्रुघन और पूनम सिन्हा का घर भी टूटने की कगार पर था। लेकिन रीना से प्यार करने के बावजूद शत्रुघन पूनम को छोड़ना नहीं चाहते थे इसलिए रीना ने उनसे दूरी बना ली और पाकिस्तानी क्रिकेट प्लेयर मोहसिन खान से शादी कर ली।

हालांकि इस बात का खंडन शत्रुघन सिन्हा की बीवी पूनम सिन्हा कर चुकी हैं और कहती आयीं है कि सोनाक्षी उनकी बेटी है लेकिन ना जाने क्यों लोगों को सोनाक्षी को देखकर रीना रॉय याद आ ही जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X