मम्मी ऐश को देखकर सल्लू भी बनना चाहते हैं 'पापा'
बॉलीवुड के हैंडसम हीरो सलमान खान ने यह कहकर सबको चौंका दिया कि वो बिना शादी के पापा बनना चाहते हैं जिसके कारण फिल्मी गलियारों में चर्चाएं गर्म हो गयी हैं कि अचानक से सलमान खान को पापा बनने की धुन कहां से सवार हो गयी। तो कुछ लोगों ने दबी जबान में कहना शुरू कर दिया है कि सलमान खान को बाप बनने की धुन अपने प्यार को देखकर जागी है।
नहीं समझे.दरअसल सलमान को पापा बनने का ख्याल अपनी पू्र्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय को देखकर जागा है क्योंकि उन्हें लगता है कि ऐश मम्मी बनकर बहुत खुश हैं। सलमान खान ने अभी तक जितनी भी लड़कियों को चाहा है, चाहे वो संगीता बिजलानी हो, सोमी अली हों, ऐश्वर्या राय हों या फिर कैटरीना कैफ, इनमें से मम्मी केवल ऐश ही बनी हैं।
संगीता ने शादी तो की लेकिन मम्मी नहीं बन पायी तो वहीं सोमी अली और कैटरीना ने तो शादी नहीं की जबकि ऐश तो शान से मम्मी बनीं। उनके मम्मी बनने का इंतजार और स्वागत तो पूरा देश कर रहा था इसलिए सलमान के मन में भी पापा बनने की हसरत जागी होगी क्योंकि वो ऐश से शादी ना कर पाये तो ना सही लेकिन बाप तो बन ही सकते हैं, इसलिए शायद उनके मुंह से बिना शादी के बाप बनने की बात निकल गयी।गौरतलब है कि गूगल प्लस पर अपने एक फैन से सल्लू मियां ने कहा है कि वो बाप बनना चाहते हैं, उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं लेकिन बच्चों के लिए शादी की क्या जरूरत?सलमान ने यह जवाब गूगल प्लस पर अपने एक फैन के उस सवाल पर दिया था जिसमें उनके फैन ने उनसे पूछा था कि आप शादी और फैमिली का प्लान कब कर रहे हैं?


Click it and Unblock the Notifications
