तो इसलिए रणवीर सिंह की हुई शाहरूख की 'FAN'में एंट्री! hint: पीके
आमिर खान और शाहरूख खान की तथाकथित 'दोस्ती' कैसी है ये तो इंडस्ट्री में सभी जानते हैं। लेकिन अब तो रोज़ इस lOVE - hate रिश्ते में नया नया मोड़ आता रहता है। वरना ज़रा सोचिए कि इनके कद के एक्टर्स ऐसी तिकड़म भिड़ाए...भला अच्छा लगता है कहीं।
दरअसल जब से शाहरूख की आने वाली फिल्म फैन में रणवीर सिंह के कैमियो की बात आई है तब से हर सोशल साइट पर फैन्स इसी बात पर बहस कर रहे हैं कि शाहरूख ने ऐसा केवल आमिर को कॉपी करने के लिए किया है।
आमिर की फिल्म पीके में रणबीर कपूर ने एक एलियन का कैमियो रोल किया जिसकी खूब चर्चा हुई तो शाहरूख को भी रणबीर कपूर की टक्कर का कोई चाहिए था। और रणबीर की टक्कर तो नहीं पर रणवीर पॉपुलैरिटी में हर लिहाज़ से रणबीर के बराबर हैं और यही कारण है कि शाहरूख की फिल्म FAN में रणवीर सिंह का कैमियो फाइनल हो गया है।
ALSO READ: स्क्रीन अवार्ड्स के पांच मसाला मूमेंट
वैसे फैन्स की इस गॉसिप को दरकिनार किया जाए तो फिल्म के निर्देशक हैं मनीष शर्मा जिनके साथ रणवीर ने बैंड बाजा बारात में डेब्यू किया और इसके बाद लेडीज़ वर्सेस रिकी बहल में भी काम किया। बस इसीलिए मनीष के कहने पर रणवीर मान गए। वैसे भी शाहरूख खान की फिल्म है, कोई क्यों मना करेगा भला!
PICS:स्क्रीन अवार्ड्स, आलिया - शाहरूख का डांस, दीपिका के साथ रणवीर का गिफ्ट


Click it and Unblock the Notifications
