सिद्धार्थ के कहने पर दीपिका ने की कैटरीना से दोस्ती

दरअसल मामला ये है कि दीपिका पादुकोण आजकल जिसके बेहद करीब है उन के कहने पर दीपिका ने कैट से दोस्ती कर ली है। खबर है कि दीपिका के सो काल फ्रेंड सिद्घार्थ माल्या ने दीपिका से कहा कि वो कैट से अपना झगड़ा खत्म करें। सो दीपिका को झुकना पड़ा। दर असल दीपिका का बैंगलोर रॉयल चैलेन्ज र्स से जुड़ने से पहले कैटरीना टीम के करीब थी। तब सिद्धार्थ और कैट के बीच अच्छे संबध थे।
पढ़े : 'दीपिका के लाइफपार्टनर के नाम पर मुझे हंसी आती है'
लेकिन जब से दीपिका, जूनियर माल्या के करीब आयीं तब से कैटरीना सिद्धार्थ से बात नहीं कर रही थी। अब चूंकि जूनियर माल्या फिल्म निर्माण में कदम रख रहे हैं, और कैटरीना इस समय बॉलीवुड का चमकता सितारा है इसलिए वो नहीं चाहते कि उनका रिलेशन किसी से खराब हो, इसलिए उन्होंने दीपिका पर दवाब डाला, और बेचारी दीपिका को झुकना पड़ा।
गौरतलब है कि दीपिका जब रणबीर के करीब थीं तब उन्हें कैटरीना और रणबीर की नजदीकियां मंजूर नहीं थी इसी के चलते कैट-दीपिका में अनबन थी. जो अब दूर हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications