'दीपिका के लाइफपार्टनर के नाम पर मुझे हंसी आती है'
रनबीर कपूर ने बॉलीवुड की शीला में दीपिका को ढूंढा तो दूसरी ओर जवाबी अभियान में दीपिका ने रनबीर का अक्स सिद्धार्त में तलाशना शुरू कर दिया। लेकिन वैसे बेबाकी और जल्दबाजी दोनों के ही जीवन से गायब हो गई जिसने इन दोनों के अफेयर को भॉलीवुड का सबसे हॉट अफेयर बना दिया था। लगता है, पिचले प्रकरण से दीपिका ने जल्दबाजी ना करने की सीख ले ली है।
हाल ही में इमरान-अवंतिका की मैरिज पार्टी में पहुंची दीपिका से जब शादी के लिए पूछा गया तो दीपिका ने कहा, "मैंने शादी के बारे में अभी नहीं सोचा है। शादी के बारे में सोचने से पहले मुझे अपने जीवन साथी की तलाश करनी होगी।"
जब पत्रकारों ने दीपिका से सिद्धार्त के साथ शादी के बारे में पूछा तो दीपिका ने कहा "मैंने शादी के बारे में अभी कुछ भी नहीं सोचा है। इस बारे में आपको उन्हीं से पूछना चाहिए।" पत्रकारों ने सिद्धार्थ से पूछने में भी देर नहीं लगाई। सिद्धार्थ ने कहा, "मैंने जब अफवाहों के बारे में सुना उस समय मैं देश के बाहर था। यह सब सुनकर मुझे हंसी आती है।" दीपिका ने कहाकि मैं आजकल काम में काफी बिजी हूं और फिलहाल इन चीजों के लिए मेरे पास समय नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












