रेखा के लिए बर्थडे मनायेंगे उम्रदराज अमिताभ

कहते हैं ना इश्क और मुश्क छुपाये नहीं छुपते और बुढ़ापे में तो मुहब्बत और ज्यादा रंग लाती है। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की जिन्होंने अपने पिछले बर्थडे पर कहा था कि अब उनकी उम्र नहीं रही जन्मदिन मनाने की, पिछले साल अमिताभ के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने को बेकरार लोगों से अमिताभ ने मुस्कुराकर यही कहा था और बोला था कि लोग मुझे प्यार करते है, यह मुझे अच्छा लगता है लेकिन मैं अपना बर्थडे नहीं मनाता।।हां अगरकोई मित्र मुझसे मिलने मेरे घर आना चाहता है तो उसका स्वागत करता हूं।

लेकिन इस बार तो अमिताभ साहब की पत्नी जया बच्चन उनके जन्मदिन की पार्टी आयोजित कर रही है जिसमे रेखा के आने की भी उम्मीद है यह पार्टी अमिताभ के जन्मदिन से एक दिन पहले यानी की 10 अक्टूबर को होने वाली है जिस दिन रेखा का भी जन्मदिन है। तो क्या पार्टी से दूर रहने वाले अमिताभ साहब अपनी बीवी की बात पर सिर्फ इसलिए राजी हो गये क्योंकि गेस्टलिस्ट में रेखा भी थी क्या अब अमिताभ को अपनी उम्र का ख्याल नहीं आया।

गौरतलब है कि ऐसी खबर है कि राज्य सभा सदस्य जया बच्चन ने बिग बी के जन्मदिन के एक दिन पहले यानी 10 अक्टूबर को एक बड़ी पार्टी रखी है जो कि अनिल अंबानी के मुंबई स्टूडियो की छत के नीचे होगी उसमे फिल्मी सदस्यों और राज्यसभा के मेंबरो को बुलाया गया है और चूंकि रेखा भी अब राज्यसभा सदस्य है, इसलिए वो भी इस पार्टी में आमंत्रित हैं और संजोग से दस तारीख को रेखा का भी जन्मदिन है। इसलिए कहा जा रहा है रेखा और अमिताभ एक साथ करीब 30 साल बाद अपना जन्मदिन साथ-साथ मनायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X