..................... अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी आखिर क्यों नहीं हो रही रिलीज, अब आया असली कारण सामने | Why akshay kumar and rohit shetty Sooryavanshi has not been released yet - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की सूर्यवंशी आखिर क्यों नहीं हो रही रिलीज, अब आया असली कारण सामने

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म सूर्यवंशी एक साल से रिलीज को तरस रही है। लेकिन अभी तक फिल्म को रिलीज करने का कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है। साल हो गया है रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सूर्यवंशी के ट्रेलर को रिलीज हुए।पिछले साल इस फिल्म पर कोरोना का ग्रहण लग गया था तो इस साल जब ढेरों फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है तो भी इसका नंबर अभी तक नहीं आया है। ऐसे में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कारण सामने आए हैं कि आखिर क्यों अब तक सूर्यवंशी की रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है।

100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी के साथ जब थिएटर्स खुलने की इजाजत मिली, तो सभी को लग रहा था कि अब सूर्यवंशी भी देखने को मिलेगी। इस बीच खबरें आईं कि एक बार फिर रोहित शेट्टी सूर्यवंशी का फ्रेश ट्रेलर या टीजर रिलीज करेंगे और इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट घोषित करेंगे। लेकिन ये सब महज एक अफवाह बनकर रह गए। फिलहाल ऐसा कोई ऐलान फिल्ममेकर्स ने नहीं किया है।

 Sooryavanshi

तमाम खबरों के बीच सूर्यवंशी को लेकर ये सामने आया कि अब 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में ये फिल्म रिलीज होगी, लेकिन अभी तक ऐसी किसी भी तरह की फिल्ममेकर्स ने ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है। लेकिन अब जाकर सूर्यवंशी को लेकर असली कारण सामने जरूर आने लगा है कि आखिर इसकी रिलीज डेट का टलने का कारण क्या है।

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट का कहना है कि महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं। इसी के मद्दे नजर राज्य में फिर से नाइट कर्फ्यू व दूसरी सख्ती को फिर से लागू कर दिया गया है।

मौजूदा हालात का सामान्य होने का इंतजार

मौजूदा हालात का सामान्य होने का इंतजार

इन सभी प्रभावित बिंदुओं को देखते हुए सूर्यवंशी की रिलीज डेट को होल्ड पर रखा गया है। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि फिल्ममेकर्स मौजूदा हालात का सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

फिर से तालाबंदी

फिर से तालाबंदी

महाराष्ट्र में लगातार कोरोना फिर से अपने पैर पसार रहा है। जिसे देखते हुए राज्य सरकार ने अमरावती में एक हफ्ते का लॉक डाउन भी लागू कर दिया। वहीं महाराष्ट्र में राजनीतिक,धार्मिक कार्यक्रमों में पाबंदी का भी एलान लग चुका है।

100 फीसदी क्षमता के साथ नहीं खुले थिएटर्स

100 फीसदी क्षमता के साथ नहीं खुले थिएटर्स

महाराष्ट्र सरकार 1 मार्च को इस बारे में ऐलान करने वाली थी लेकिन इन केसेज को देखते हुए 100 फीसदी क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं मिली है।

ज्यादा से ज्यादा स्क्रिन्स

ज्यादा से ज्यादा स्क्रिन्स

सूर्यवंशी निर्माता चाहते हैं कि सूर्यवंशी को देशभर में ज्यादा से ज्यादा स्क्रीन मिले और 100 फीसदी क्षमता के साथ दर्शक थिएटर्स में इस फिल्म को देख पाए। इसीलिए इस तरह की इजाजत का मेकर्स इंतजार कर रहे हैं।

सूर्यवंशी का ऑफिशियल ऐलान

सूर्यवंशी का ऑफिशियल ऐलान

फिल्ममेकर्स हर हाल में फिल्म सूर्यवंशी को बड़े पैमाने पर रिलीज करना चाहते हैं और हिट होने के लिए सब बिंदुओं के बारे में सोच विचार कर रहे हैं।

अब देखना ये है कि आखिर सूर्यवंशी का ऑफिशियल ऐलान कब होता है। आखिर फिल्म निर्माता किस वक्त का इंतजार कर रहे हैं।

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती स्टारर लव स्टोरी, अब नए एक्टर के साथ बनेगी फिल्म!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X