शाहरूख, सलमान को साइड कर कपिल किससे ले रहे हैं एक्टिंग क्लास
कपिल शर्मा बिल्कुल हटकर कलाकार हैं। और ये बात उन्होंने एक बार फिर साबित कर दी। ये तो सबको पता ही है कि कॉमेडी नाइट्स विद कपिल के जरिए दर्शकों के बीच खास पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा अब अब्बास मस्तान की फिल्म किस किस से प्यार करूं से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत कर रहे हैं।
खबर ये है कि अपने इस एक्टिंग डेब्यू के लिए कपिल शर्मा अभिनय भी सीख रहे हैं। कपिल शर्मा को एक्टिंग का गुर अमिताभ बच्चन, शाहरूख खान या सलमान खान नहीं बल्कि सोनू सूद सिखा रहे हैं।
गौरतलब है कि सोनू सूद अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कई बार सोनू सूद कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में जा चुके हैं। कपिल सोनू की एक्टिंग के साथ साथ उनकी फिटनेस के भी दीवाने हैं। कपिल के वजन पर सोनू ने खासा ध्यान दिया है। बल्कि उनकी फिटनेस टिप्स की वजह से कपिल ने आठ किलो वजन भी कम किया है।
ALSO READ:पांच कारण जिनसे फराह ने कर ली हैप्पी न्यू ईयर हिट
कपिल और उनके कॉमेडी शो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कोई भी फिल्म रिलीज होने से पहले उसके कलाकार कपिल के शो में हाजिरी जरूर लगाते हैं। पिछले दिनों कपिल बिग बॉस 8 में सलमान की जगह होस्ट की भूमिका निभा चुके हैं। कपिल फैंस को बेसब्री के साथ उनकी नई फिल्म का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications












